फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो खानपुर को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आदेश परवान चढ़े तो खानपुर क्षेत्र को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। पत्र में विद्यालयों के मानकों के अनुसार, भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज की ओर से भेजे गए पत्र में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए जमीन की जरूरत है। इसके लिए ढाई एकड़ जमीन की व्यवस्था करनी है, जिसमें स्थायी भवन के अलावा स्टाफ क्वार्टरों का भी निर्माण होगा। भवन में कम से कम 15 कमरे होंगे जबकि कम से कम 50 प्रतिशत कर्मचारियों के आवास होंगे। इसके अलावा अन्य पांच बिंदु आधारित सुविधाओं का ब्योरा भी देना होगा। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून आगे की कार्रवाई करेगा। खानपुर खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश मिलने के बाद अब विभाग ने क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें