मंगलौर कोतवाली में पकड़े गए चोरी के आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
दो दिन पूर्व लिब्बरहेड़ी गांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बरहेडी निवासी सुनील कुमार, अनिल और राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई की रात को चोरों ने उनके घरों से बैटरी, पानी की मोटर और साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि तीनों घरों में चोरी करने वाले गंगनहर पटरी पर खड़े हैं और चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चोरी में विशाल, विपिन उर्फ मोटा और बादल निवासी लिब्बरहेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।