फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रामलीला देखकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सुल्तानपुर कस्बे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




टिक्कमपुर गांव निवासी राहुल कुमार, पंकज और मोहित बुधवार को सुल्तानपुर आदमपुर में रामलीला देखने गए थे। रात करीब 12:30 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सुल्तानपुर कस्बे के निकट पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन




सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें