कस्बा निवासी दो लोगों ने एक व्यक्ति की खाली पड़ी जमीन पर अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि वाहनों को खड़ा करके अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। भूमि स्वामी ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
सुल्तानपुर कस्बा निवासी ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्र पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसने सुल्तानपुर कस्बा निवासी जगपाल सिंह से 19 अगस्त 2025 को कस्बा स्थित एक आवासीय भूमि खरीदी थी जो खाली पड़ी हुई थी। ओमप्रकाश का आरोप है कि भूमि खरीदने के बाद कस्बा निवासी दो व्यक्ति अवैध रूप से जबरन अपने वाहन उस भूमि में खड़ा कर कब्जा कर रहे हैं।
आरोप है कि उक्त व्यक्तियों को अपने वाहन हटाने के लिए कहा गया तो मना कर दिया। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर अपनी भूमि में अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाए जाने की मांग की है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद