रायपुर गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लक्सर तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी शाकिर की तीन वर्षीय बेटी अनबिया शाम के समय अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान यहां मौजूद एक सांप ने उसे डंस लिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन बच्ची को लक्सर के अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शाकिर के घर के आसपास खेत हैं। आशंका जताई जा रही है कि खेतों से ही सांप उनके घर के आंगन तक पहुंचा था।