फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 55 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों से 274.25 ग्राम स्मैक बरामद
I
I

I
I- पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
I
I
I
Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), सीआईयू की टीम ने पथरी और बहादराबाद के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 274.25 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजू, दो मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल बरामद किए हैं। स्मैक की कीमत 55 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
I
I
I
Iएसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार देर रात रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर सिंह रावत, एएनटीएफ के एसआई रणजीत सिंह तोमर, एसआई विकास रावत व सीआईयू की टीम चेकिंग कर रही थी। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ देर बाद नहर पटरी भाईचारा ढाबे के पीछे जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोगों के बीच स्मैक की खरीद-फरोख्त होगी। इसके बाद टीम ने मौके पर धरपकड़ के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

I
I
I
Iपहले एक व्यक्ति और फिर दो बाइकों पर दो आए। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुस्लिम उर्फ मुरसलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर, मेहरबान निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी, इमरान निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी बताए। आरोपी मुस्लिम उर्फ मुरसलीन ग्राम सनिया सीबी गंज बरेली यूपी निवासी मोहम्मद नवी स्मैक लेकर आया था। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
I
I
Iएएनटीएफ का एक के बाद एक नशा तस्करों पर प्रहार
I
I
I
Iएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने पिछले कुछ समय में नशा तस्करों पर तेजी से कार्रवाई की है। अब तक बड़ी मात्रा में स्मैक, गांजा, चरस की खेप पकड़ते हुए तस्करों को धर दबोचा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह, उप निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर और पूरी टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर लगातार नशा तस्करों पर प्रहार कर रही है। बुधवार की रात पकड़ी गई स्मैक में भी एएनटीएफ के दरोगा रणजीत सिंह तोमर की मुख्य भूमिका रही।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें