फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अब दून की फोरेंसिक टीम करेंगी युवक की माैत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II19 नवंबर की रात गोली लगने से हुई थी मौत, आज तक नहीं हो पाया खुलासा
I
I

I
Iएसपी देहात के साथ घटनास्थल पर पहुंची टीम, टीम ने कुछ साक्ष्य भी जुटाए
I
Iसंदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत के मामले के खुलासे के लिए दून की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी टीम भी जांच करेगी। एसपी देहात के साथ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम साक्ष्य जुटाए। साथ ही मृतक के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली।
I
I
I
Iपिरान कलियर के मुकर्रबपुर निवासी अफजाल 19 नवंबर को देर रात अपने कमरे में सोया था। इस बीच पत्नी ने परिजनों को गोली लगने की सूचना दी थी। परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अफजाल को खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। बेड के पास एक तमंचा भी पड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी समेत हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस उस समय दावा कर रही थी कि जल्द ही युवक की मौत के राज से पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन एक माह होने के बाद भी पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। इस मामले में बृहस्पतिवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के साथ देहरादून से फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी टीम ने मृतक के कमरे की बारीकी से जांच की। साथ ही कमरे में जहां पर खून के धब्बे और तमंचा मिला था। वहां से सैंपल भी लिए। इसके अलावा टीम ने परिजनों से घटना की रात कौन-कौन लोग मौजूद थे और किस समय की घटना थी इसकी जानकारी ली। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, हरिद्वार फोरेंसिक टीम के साथ अब इस मामले की जांच दून फोरेंसिक टीम भी करेगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें