फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नौ में से तीन फायर हाइड्रेंट खराब, जल संस्थान को फटकारा

Sun, 01 Mar 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर अनहोनी को होने से रोकने के लिए शहर के हाइड्रेंट किए गए चेक
विज्ञापन

निरीक्षण में खराब हाइड्रेंट मिलने पर मुख्य फायर अधिकारी को भेजी रिपोर्ट
रुड़की। होली के लिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच के दौरान नौ में से तीन फायर हाइड्रेंट खराब पाए गए हैं। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को फटकार लगाई गई है। मुख्य फायर अधिकारी को इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है ताकि समय रहते खामियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

बड़े त्योहारों पर आग लगने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फायर विभाग ने रविवार को शहर में लगे हाइड्रेंट की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कुल 9 में से 3 हाइड्रेंट काम नहीं कर रहे थे। फायर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि खराब हाइड्रेंट की सूचना तत्काल जल संस्थान को दे दी गई थी। रुड़की के फायर अधिकारी वंश नारायण यादव ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी हाइड्रेंट को दुरुस्त करना जल संस्थान की जिम्मेदारी है। निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है और जल्द से जल्द मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। फायर अधिकारी ने कहा कि शहरवासियों को भी आपात स्थिति में तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-
कार्यशील हाइडेंटों की सूची
1. रुड़की टॉकीज सिविल लाइंस
2. आवास विकास कोतवाली निकट तिकोना पार्क कोतवाली गंगनगर क्षेत्र

3. रिक्शा स्टैंड चंद्रपुरी कोतवाली गंगनगर क्षेत्र

4. नेहरू स्टेडियम के पास सड़क किनारे कोतवाली गंगनहर क्षेत्र

5. गांधी वाटिका निकट फायर स्टेशन रुड़की

6. विश्वकर्मा चौक कोतवाली गंगनहर क्षेत्र

-
अकार्यशील फायर हाइड्रेंट की सूची
1. एसडीएम चौक रोडवेज थाना सिविल लाइन क्षेत्र
2. डमडम चौक खंजरपुर गंगोत्री भवन सिंचाई विभाग कार्यालय रोड थाना सिविल लाइन क्षेत्र

3. होटल बादशाह निकट चौकी सौत बी निकट कन्या जूनियर हाईस्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें