फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में एक युवक ने शादी में मनमाफिक दहेज नहीं आने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। पति और ससुरालियों पर महिला से मारपीट करने का भी आरोप है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुल्तानपुर कस्बा निवासी एक महिला ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार क्षेत्र के ही एक गांव में हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उनके द्वारा दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। इसके चलते उसका पति और सास ससुर, जेठ आदि उसकी बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए आए दिन मारपीट करते रहते थे। शुक्रवार को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख और कार नहीं लाने पर गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। साथ ही जमकर मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां ने पति, सास-ससुर, जेठ इत्यादि लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए तहरीर दी है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नंदकिशोर गवाड़ी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें