सोशल मीडिया पर तमंचे और असलाह की फोटो अपलोड कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी संजय ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके बेटे दीपक का सोशल मीडिया पर अकाउंट है। गांव के ही आरोपी राजीव सैनी ने 13 जनवरी को उनके बेटे के फेसबुक अकाउंट पर तमंचे और असलाह की वीडियो बनाकर अपलोड कर दी।
आरोपी ने उन्हें और उनके परिजन को जान से मारने की भी धमकी दी। संजय ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।