नहाते समय महिला का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
14 अक्तूबर 2026 को झबरेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता ने आरोपी पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा प्राथमिक की दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभय प्रताप सिंह के निर्देश में कार्रवाई की गई।