फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में रविवार को लक्सर विधानसभा क्षेत्र में दायित्वधारी ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में हजारों ट्रैक्टर शामिल हुए। 35 से अधिक गांवों के किसानों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ निरंजनपुर से हुआ। इसके बाद कंकरखाता, खानपुर ब्रह्मपुर, बाकरपुर और भिक्कमपुर होते हुए रैली फतवा पहुंची। गंगदासपुर, महाराजपुर खुर्द, महाराजपुर कलां, केवलपुरी, सोपरी, डुंगरपुर, बहालपुरी, दरगाहपुर, इस्माइलपुर, पुरवाला, प्रतापपुर, भगतनपुर, अलावलपुर, रायघटी, रणजीतपुर और बाडीटीप समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों का सम्मान, स्वाभिमान और उनके हितों की रक्षा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उनकी समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना सभी का दायित्व है। रैली में भागमल चौहान, कृष्णपाल चौहान, दीपक सैनी, संदीप चौहान, अंकित चौहान, सतीष सेठपुर, रवि देवल, रोहित फतवा, मनीष सैनी, भानू सैनी, शिवम सैनी, उमेश धिमान, बबलू कश्यप और करमजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें