फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों दरगाह पर पहुंचे हाजिरी लगाने

Fri, 22 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बाबा जिलानी के उर्स पर पहुंचे हजारों अकीदतमंद - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 दरगाह साबिर पाक के खास खादिम रहे बाबा गुलाम जिलानी का छठा सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स में पंजाब, हरियाणा, जहांगीराबाद, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उदयपुर, राजस्थान आदि जगहों से अकीदतमंदों ने शिकरत की जिन्होंने दरगाह पर खराज-ए-अकीदत पेश कर मन्नतें और मुरादें मांगी। आखिरी दिन हजारों अकीदतमंदों की भीड़ दरगाह पर हाजरी लगाने पहुंची। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बाबा गुलाम जिलानी के हजारों अनुयायी अपनी-अपनी आस्था के साथ उर्स में पहुंचे। बाबा गुलाम जिलानी के खास खादिम सूफी राशिद ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे कुल शरीफ  की रस्म अदा करने के बाद रंग पढ़ा गया। उसके बाद महफिले शमां का आयोजन किया गया। उर्स के समापन पर रस्म अदायगी के बाद शाह अली मंजर एजाज साबरी और सूफ ी राशिद साबरी ने दुआ कराई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

जुमे की नमाज के बाद अकीदतमंदों को तबर्रुकात देकर रुखसत किया गया। इस दौरान सलीम साबरी, शफीक साबरी, रिंकू शाह, सूफी इसरार, रघु साबरी, डॉक्टर नसीम साबरी, शकील साबरी, बाबा मिसी शाह, हाजी नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें