फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तीन और दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस की नाक के नीचे चोर मंडी समिति परिसर स्थित दुकानों में सेंध लगा रहे हैं। अब एक बार फिर चोरों ने तीन और दुकानों को तोड़कर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आढ़तियों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी के पास मंडी समिति में चोरों ने दूसरी बार चोरी की है। एक सप्ताह बाद बुधवार को मंडी खुली तो तीन दुकानों में लाखों की चोरी होने की घटना का पता चला। इस पर पुलिस ने दावा किया था कि अब चोरी की वारदात नहीं होगी। मंडी परिसर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके पुलिस के पहरे को धता बताते हुए चोरों ने बुधवार की रात मंडी परिसर में तीन और दुकानों को अपना निशाना बना डाला। चोरों ने चावल कारोबारी रामगोपाल सिंघल की दुकान की छत तोड़कर गल्ले में रखी 20 हजार की नकदी और चावल कारोबारी सेवाराम की दुकान की छत तोड़कर करीब पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने मंडी समिति की दुकानों में चल रही एक कंपनी के कार्यालय की खिड़की तोड़कर पांच हजार की नकदी, सीसीटीवी कैमरे व डीबीआर चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह मंडी खुलने पर चोरी का पता चला। दूसरी बार चोरी होने पर आढ़तियों में रोष है। उन्होंने पुलिस से जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
दिन में पुलिस का अमला, रात में खानापूर्ति
मंडी समिति के सुबह खुलने पर पुलिस का अमला मौजूद रहता है। पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहती है। पुलिस कोविड-19 का पालन कराने के लिए दिनभर मंडी परिसर में मौजूद रहती है या फिर गश्त करती है, लेकिन शाम होते ही यह अमला नदारद हो जाता है। शाम के समय मात्र रामपुर चुंगी पर पुलिस के वाहनों का चालान तक ही कार्रवाई सिमटकर रह जाती है, जबकि रात में मात्र खानापूर्ति कर गश्त कर इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें