फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लेने गई टीम से अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। खंजरपुर गांव में एक परिवार की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि परिवार के लोगों ने सैंपल देने से इनकार कर दिया और टीम के साथ अभद्रता कर दी, जिससे हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जांच में तेजी लाने के लिए विभाग की टीम लगातार घर-घर जाकर जांच कर रही है। साथ ही जिस परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है, उसका सबसे पहले सैंपल लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम खंजरपुर गांव में एक परिवार की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने समझाने का प्रयास किया तो विरोध करने लगे। इतना ही नहीं टीम के साथ परिवार के लोगों ने अभद्रता करना शुरू कर दी। इस पर टीम ने मामले की सूूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाया तो वह सैंपल देने के लिए राजी हुए। इसके बाद टीम सैंपल लेकर वापस लौट गई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम सैंपल लेने गई थी। एक परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। बाद में पुलिस के पहुंचने पर वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें