फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी प्रासांगिक: अग्रवाल

विज्ञापन
लंढौरा में अग्रसैन जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते अग्रवाल समाज महासभा के लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
अग्रवाल समाज महासभा की ओर से शनिवार को लंढौरा में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सदैव समाज को गति देने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने मानव सेवा, समानता और भाईचारे के साथ चलने का संदेश दिया है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिन मित्तल, दिवाकर अग्रवाल, भगवती प्रसाद, राकेश मित्तल, अनिल सिंघल, हर्षित अग्रवाल, सागर अग्रवाल, यश गुप्ता, रोबिन सिंघल, प्रदीप सिंघल, कमल मित्तल, कपिल मित्तल, नितिन गुप्ता, रोहित बंसल, सुजीत कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, मुकेश गर्ग, अंशु गुप्ता, चुन्नीलाल, प्रियांशु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें