फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भंगेड़ी में तीन घरों पर चोरों का धावा, नवजात के कपड़े भी नहीं छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगेड़ी महावतपुर गांव में देर रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए। बदमाश एक घर से चार माह के कपड़े तक भी ले गए।
विज्ञापन

गांव के पास जंगल में एक संदूक बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी एक परिवार की बेटी के विवाह के लिए जुटाए गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गए। सूचना पर रुड़की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित जाहिद ने बताया कि रात में चोर उनके घर में घुस आए और जरूरी सामान के साथ नवजात बच्चे के कपड़े तक चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने अशोक के घर को निशाना बनाया। वहां से सोने-चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी कर ली। वहीं जमशेद के घर से हजारों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि चोर हथियारों से लैस होकर आए थे ताकि किसी के जागने पर हमला कर सके। घटना के बाद गांव के पास जंगल में एक संदूक मिला जिसमें एक पीड़ित परिवार के कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने ग्रामीणों से चोरी हुए सामान की सूची लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक परिवार की बेटी के विवाह के लिए जुटाए गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गए हैं।
वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि वारदात में तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पहले परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अचेत
चोरों ने जिन घरों को खंगाला उनमें से एक घर पर धावा बोलने के दौरान परिवार के लोगों को कोई नशीला पदार्थ भी सुंघाया। सोमवार को ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को उठाने की कोशिश की लेकिन वह अचेत मिले और जाग नहीं पाए। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने अनहोनी की आंशका जताकर पीड़ित परिवारों के मुंह पर पानी डालकर उन्हें जगाया। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया है वहां कोई नशीला पदार्थ को प्रयोग कर परिवारों को बेहोश किया गया। फिर तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें