फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आठ घंटे गुल रही बिजली, 12 हजार लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIबिजलीघर में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए लिया गया था शटडाउन
I
I

I
Iसुबह 11 बजे गुल हुई बिजली शाम छह बजे हुई सुचारू
I
Iपनियाला रोड स्थित बिजलीघर से जुड़ी करीब 12 हजार की आबादी को आठ घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली नहीं होने से ज्यादातर इलाकों में लोगों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ा।I
I
I
Iमंगलवार को पनियाला रोड स्थित बिजलीघर की पनियाला रोड, सुभाषनगर, गणेश विहार, विनित नगर आदि इलाकों की सप्लाई सुबह करीब 11 बजे गुल हो गई। स्थानीय निवासी हरीष गर्ग, महेश कुमार, प्रदीप त्यागी, मधु जैन, मयंक रावत, शशांक सैनी आदि का कहना है कि बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को फोन कर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

I
Iअधिकारियों ने बताया कि बिजलीघर पर मरम्मत का काम चलने के कारण शटडाउन लिया गया है। हालांकि दिनभर बिजली नहीं होने के चलते उनके घरों में लगे मोटर आदि नहीं चल पाए। ऐसे में उन्हें पीने के पानी सहित अन्य कामकाज के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। बिजली सप्लाई नहीं होने से गर्मी और अन्य समस्याएं भी उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी। करीब छह बजे बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।
विज्ञापन

I
I
I
Iकुछ समय से बिजलीघर पर तकनीकी खामी आ रही थी। इसके चलते आए दिन उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई।
I
I

I
I- अनूप सैनी, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें