फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के बाहर लगा जाम, पुलिस करती रही आराम

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के सामने सड़क पर खड़ी कार के कारण लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर बीच सड़क पर वीआईपी लिखी कार खड़ी होने से लंबा जाम लग गया। लोगों ने कोतवाली में बैठे एक दरोगा से इसकी शिकायत की, लेकिन दरोगा जाम खुलवाने के बजाय आराम फरमाते नजर आए। बाद में लोगों ने इंस्पेक्टर से शिकायत की तो एक सिपाही ने जाकर जाम खुलवाया। वहीं, कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और चालक को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बाजार में आए दिन लगने वाले जाम लोगों को सता रहा है। दुकानों के बाहर बेतरतीब कार पार्किंग होने से आए दिन जाम लग रहा हैै। कई चालक कोतवाली के बाहर ही सड़क पर कार पार्क कर चले जाते हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। सोमवार को एक बार फिर कोतवाली के बाहर एक व्यक्ति वीआईपी लिखी कार बीच सड़क में खड़ी कर चला गया। इससे बाजार में जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते बाजार में कार, बाइक और पैदल चलने वाले भी जाम में फंस गए। जाम देख दुकानदार भी अपनी दुकानों से बाहर निकलकर आ गए और कार चालक की तलाश की, लेकिन काफी देर तक कार चालक मौके पर नहीं आया।
इस बीच लोगों ने कोतवाली में बैठे एक दरोगा से शिकायत की, लेकिन दरोगा कुर्सी से नहीं हिले। इससे करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा और पूरा बाजार ब्लॉक हो गया। लोगों ने फोन पर शिकायत कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान से की। उन्होंने मौके पर एक सिपाही भेजा। सिपाही ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस बीच कार चालक भी आ गया। सिपाही कार और चालक को कोतवाली ले आया। पुलिस ने चालक को जमकर फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घंटों तक खड़ी रहते हैं कारें
सिविल लाइंस बाजार में कुछ लोग कार लेकर खरीदारी करने आते हैं। वे सड़क किनारे ही कार खड़ी कर चले जाते हैं, जिससे बाजार में जाम लग जाता है। कार स्वामी घंटों बाद खरीदारी कर आते हैं। इस बीच लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें