II
I
I
I
I
पुलिसकर्मियों ने वाहनों को एक तरफ कराकर खुलवाया जाम
I
I
I
I गन्ने से लदे वाहनों से रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। ऐसे में शिव चौक से लेकर बालावाली तिराहे तक लंबी लाइन लग गई। लोगों को 10 मिनट का सफर करने में दो घंटे लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाया।
I
Iलक्सर में रेलवे ओवरब्रिज संकरा होने के चलते गन्ना सीजन शुरू होते ही जाम लगने लगता है। मंगलवार को भी शिव चौक से लेकर बालावाली तिराहे तक जाम लग गया। एक छोर से दूसरी ओर पहुंचने में ही दो घंटे का समय लग गया। घंटों बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया जिससे जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि गन्ने के वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है लेकिन पुलिस-प्रशासन इसका कोई हल नहीं निकाल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि गन्ने के लदे वाहनों से जाम के साथ-साथ हादसे होने की भी आशंका बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को स्थायी हल निकालना चाहिए।I