फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एक ही दिन में परिवार में दो मौतों के बाद से गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIग्रामीण परिवार को बंधा रहे ढांढस, आठ माह पहले हुई थी पिता की मौत
I
I
I
Iखड़ंजाकुतुबपुर गांव के सुमित के परिवार पर शुक्रवार के दिन दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार में एक महिला की मौत हो गई थी। अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ था कि युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iसुमित प्रजापति के पिता मंगलू की करीब आठ महीने पहले ही मौत हुई थी। सुमित और उसके दो भाई पर परिवार की जिम्मेदारी थी। सुमित की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और उसके एक बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुमित की ताई रामो देवी की मौत हो गई थी। परिवार के लोग उनकी अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे। सुमित अंत्येष्टि का सामान लेने लक्सर आया था। वहां से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया और काल के गाल में समा गया। वहीं, परिवार में महिला की मौत होने से माहौल गमगीन था। इसी बीच जब हादसे की खबर घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें