फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मां के गहनों पर है प्रेत, घर से जेवर नहीं हटाए तो मां की हो जाएगी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों ने एक बच्चे को मां की मौत का भय दिखाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर मंगवा लिए और फरार हो गए। घर पहुंचकर बेटे ने मां को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी कल्पना कंचन ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र गंगनहर पटरी पर साइकिल चलाने गया था। जहां उसे दो लोग मिले और उन्होंने बताया कि आज उसकी मां की मौत होने वाली है। इसकी वजह मां के सोने-चांदी के जेवर पर प्रेत का साया होना है। अगर वह घर से जेवर लाकर दे देगा तो वह प्रेत उतार देंगे और जेवर वापस कर देंगे।

उनकी बातें सुनकर किशोर डर गया और घर आकर अलमारी में रखे लाखों के जेवर ले गया। दोनों ने बेटे से लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने बेंच पर जेवरों की पोटली रखकर कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके बाद दोनों जेवर लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद बेटा घर पहुंचा तो उसने जानकारी परिवार को दी। लोगों ने बच्चे को साथ लेकर दोनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें