फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर फिर थमी वाहनों की रफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दून-दिल्ली हाईवे पर शहर के बीचोबीच सीमेंट से भरा एक भारी वाहन मिट्टी में धंसने से बृहस्पतिवार की रातभर आवागमन बाधित रहा। शुक्रवार को दिन में 12 बजे के बाद जेसीबी से वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। इस दौरान रुक-रुककर हाईवे पर जाम लगता रहा, जिससे हजारों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दून-दिल्ली हाईवे पर शहर के बीच मालवीय चौक से लेकर रामपुर चुंगी तक सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके लिए एडीबी की ओर से जगह-जगह खुदाई की जा रही है। जेल के समक्ष भी हाईवे पर एक ओर खुदाई के बाद एडीबी की ओर से मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया गया था। बृहस्पतिवार रात यमुनानगर से सीमेंट लेकर लक्सर श्री सीमेंट फैक्ट्री में जा रहा एक भारी वाहन यहां फंस गया। मिट्टी धंसने से रातभर वाहन वहीं खड़ा रहा। मार्ग पर एक साइड वाहन फंसने से दूसरी तरफ से ही आवागमन होता रहा, जिससे रात से लेकर सुबह तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।

इस दौरान लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन में लगभग 12 बजे के करीब जेसीबी की मदद से हाईवे पर मिटटी में धंसे वाहन को बामुश्किल बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। मालूम हो कि लगभग एक माह से हाईवे पर एडीबी का कार्य लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। आए दिन जाम और दुर्घटनाओं के बावजूद अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। दो दिन पहले शहर के दोनों कोतवाली प्रभारियों ने भी एडीबी के कर्मचारियों को फटकार लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में एडीबी की सुस्त चाल से अभी न सिर्फ शहरवासियों को बल्कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी फजीहत झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें