फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन चोरियां

Mon, 21 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक ही रात में चोरों ने रामनगर में तीन जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक घर से लैपटॉप और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। जबकि दो अलग-अलग घरों के बाहर खड़ी दो कारों से टायर चुरा लिए गए। इसके अलावा एक दुकान में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


रामनगर गली-10 में ऋतु गुलाटी का मकान है। घर में ही वह बुटीक चलाती है। रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और लैपटॉप, कीमती कपड़े और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। उसके बाद चोर छत पर पहुंचे और सामान पैक कर चलते बने। सोमवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर मामले की छानबीन शुरू की। इसके अलावा रामनगर में छोटी गली नंबर-10 में मोहित कालरा की कार खड़ी थी। रात को चोरों ने इसके टायर चुरा लिए।

इसके अलावा रामनगर गली 12 में भारत भूषण मेहंदीरत्ता के घर के बाहर खड़ी कार के पहियों पर भी हाथ साफ कर लिया। परिजन सुबह उठकर बाहर आए तो गाड़ी के पहिये गायब होने पर चोरी का पता चला। इसके अलावा चोरों ने रामनगर बाजार में चाउमीन बेचने वाले राजकुमार की दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली।  
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
एक ही रात में रामनगर में तीन-तीन चोरी की घटनाएं होने से पुलिस सकते में हैं। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसमें एक संदिग्ध गाड़ी नजर आ रही है। पुलिस उस गाड़ी का पता लगाने में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस की सक्रियता पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। आखिर रात के समय गश्त कर रही पुलिस कहां रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें