फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ग्राम देवता की पूजा-अर्चना का भंडारे के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपली गांव में ग्रामीणों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना के लिए ग्राम देवता के स्थान पर पांच दिनों से चल रही पूजा-अर्चना का शनिवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह से ही ग्राम देवता के स्थान पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन


सैकड़ों ग्रामीणों ने गंगाजल और दूध से ग्राम देवता को स्नान कराया। इसके बाद धूप-दीप जलाकर फल-फूल, मिष्ठान, पंचमेवा समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हवन-पूजन के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने ग्राम देवता की आराधना की। ग्रामीण जितेंद्र सैनी ने बताया कि गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए पांच दिनों तक धार्मिक आयोजन किया गया। प्रतिदिन सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना में शामिल होते थे जबकि रात के समय महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन किया जाता था। इससे पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
पूजा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान हरपाल सैनी, सुधीर कुमार, ब्रह्म सिंह सैनी, डॉ. सोमपाल, सतबीर सैनी, कश्यप, इलमचंद, रणवीर सिंह, राजेंद्र समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें