फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नवाचार और वैज्ञानिक सोच की पाठशाला बनी कार्यशाला

Sat, 21 Nov 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, शिक्षकों को बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के दिए टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। एससीईआरटी के सहयोग से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक विकास कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सृजनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक एवं डायट प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और इंस्पायर अवार्ड के प्रति उनकी रुचि विकसित करना है। इसके लिए शिक्षकों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और रचनात्मक तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सीखी गई विधियों और नवाचारों को शिक्षक विद्यालयों में लागू करें, जिससे विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिल सके। कार्यशाला में जिले से इनोवेटिव चैंपियन शिल्पा त्यागी, ममतेश धीमान, राजकुमार और आदर्श वीर भारद्वाज ने तीनों दिन विभिन्न सत्रों का संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें