फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: देवोत्थान एकादशी से शुरू होगी सहालग, नवंबर-दिसंबर में विवाह के कई शुभ मुहूर्त

Wed, 18 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 जुलाई से शुरू हुए चातुर्मास का 20 नवंबर को होगा समापन
विज्ञापन

- भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य
- जनवरी से जून तक भी विवाह के शुभ मुहूर्त
लक्सर। 25 जुलाई से आरंभ हुए चातुर्मास का समापन शुक्रवार, 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर होगा। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी रोक समाप्त हो जाएगी और एक बार फिर शहनाइयां गूंजने लगेंगी। नवंबर में विवाह के चार, दिसंबर में सात और जनवरी में पांच शुभ मुहूर्त हैं। वहीं फरवरी से जून तक भी विवाह के लिए शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी।

मान्यता के अनुसार, चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। देवशयनी एकादशी से शुरू होने वाले इस अवधि में विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और माता तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ संपन्न कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित प्रकाशानंद गौड़ के अनुसार, नवंबर में 21, 24, 25 और 26 तारीख तथा दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 18, 24, 28, 29 और 31 तारीख शुभ हैं। पंडित अवनीश शर्मा और अरविंद शर्मा के अनुसार, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में भी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिल पाता, वे देवोत्थान एकादशी पर बिना अलग मुहूर्त निकलवाए भी विवाह कर सकते हैं। यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। जानकारों के अनुसार, पंचांगों में भेद के कारण शुभ तिथियों में घट-बढ़ हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें