फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झबरेड़ा कोतवाली में 45 मामलों से संबंधित माल को किया निस्तारित

Wed, 18 Nov 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई
विज्ञापन

झबरेड़ा। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने झबरेड़ा कोतवाली में 45 प्राथमिकी से संबंधित माल का निस्तारण कराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के 37 और आर्म्स एक्ट की आठ प्राथमिकी से संबंधित माल का निस्तारण किया जाना था। इसके लिए न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की, जनपद हरिद्वार की ओर से आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को पुलिस टीम कोतवाली झबरेड़ा पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार 45 केस के माल का निस्तारण कराया गया। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में टीम की मौजूदगी में सभी 45 मालों का निस्तारण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें