क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही भारी बरसात के चलते पथरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे पथरी नदी का पानी पीपली गांव के अंदर घुस आया है। पथरी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते सुल्तानपुर, लक्सर, खानपुर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। खेतों में अभी पानी लबालब भरा हुआ है लेकिन आबादी वाले इलाके से निकल चुका है। दोबारा फिर सोमवार रात और मंगलवार दिन में हुई तेज बारिश से पथरी नदी द्वारा फिर उफान पर आ गई है। नदी का पानी बाहर निकलकर खेतों और पथरी नदी के पास स्थित पीपली गांव में आने लगा है। इससे ग्रामीण दोबारा फिर चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण राजेंद्र कुमार, सुधीर, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप, लोकेश कुमार, भूषण, अर्जुन कुमार आदि का कहना है कि पिछले दिनों पथरी नदी में पानी आने से घरों में घुस गया था। अब फिर पानी बढ़ गया है और आबादी की तरफ आ रहा है। संवाद