फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बंद पुलिया को खुलवाने के लिए व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल के पास कई वर्षों से बंद पड़ी पुलिया को खुलवाए जाने की मांग को लेकर लक्सर के व्यापारी व कस्बेवासी इकट्ठा हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिया को खुलवाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन और मिल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लक्सर विधायक की मौजूदगी में पुलिया खुलवाई। इसके बाद व्यापारी लौट गए।
विज्ञापन




पिछले सप्ताह लक्सर कस्बे में सोलानी नदी का तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई थी। वहीं मंगलवार को एक बार फिर बाजार में बारिश के बाद जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। इसे देखकर कस्बे के व्यापारी लक्सर शुगर मिल के पास बंद पड़ी पुलिया के पास पहुंच गए। उनका कहना था कि शुगर मिल ने पुलिया को काफी दिन पहले बंद कर दिया था। नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी पुलिया को नहीं खुलवाया जा रहा है। इसी वजह से बाजार में पानी बढ़ रहा है।

इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह व लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि यह पुलिया अंग्रेजी शासन काल की बनी हुई है लेकिन इसे कुछ वर्ष पहले बंद कर दिया गया था। इस बीच सभी के सहमति बन जाने पर जेसीबी के माध्यम से पुलिया को खोल दिया गया। इसके बाद व्यापारी शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन




इस दौरान लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर भी ग्रामीणों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, एएसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, सुरेश पेंटर, मनीष प्रधान उर्फ तेल्लूराम, अजय नारायण खाती, जसवीर सिंह, मोहन सिंह, अमरजीत सिंह, जगदेव सिंह चेयरमैन आदि मौजूद थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें