फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहण के योग से बना शक्ति और भक्ति का अनूठा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सूर्य ग्रहण और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक ही दिन होने से रविवार को शहर से लेकर देहात तक शक्ति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह लोगों ने जहां योग के जरिये शक्ति का संचार किया तो ग्रहण काल में मानसिक जप करने के बाद स्नान और दान आदि कर पुण्य कमाया। लॉकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने योग कर इम्यूनिटी बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में गणेशपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी सुरेश त्यागी ने अनुलोम, विलोम और प्राणायाम कराए। इस मौके पर अजब सिंह ने कहा कि कोरोना के दौर में योग, प्राणायाम और आयुर्वेद का महत्व बढ़ गया है। ये प्राचीन पद्धतियां शारीरिक और मानसिक शक्ति प्रदान करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। ललित मोहन ने योग की जानकारी दी। वहीं, आयुष्मान भव: योग संस्थान के 21 दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर का विश्व योग दिवस पर समापन हुआ। मोहल्ला राजपुताना स्थित मेयर गौरव गोयल के कैंप कार्यालय पर आयोजित शिविर में योगाचार्य पवन देव ने स्वस्थ तंत्रों को मजबूत करने के लिए प्राणायाम, कपालभाति, शुगर को कंट्रोल करने के लिए चक्की आसन व मंडुकासन कराए।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि योग के निरंतर अभ्यास से शारीरिक-मानसिक संतुलन बना रहता है। मौके पर संस्थान की सचिव मंजू देवी, पप्पू कश्यप, राजीव गोयल, भावना देवी, शालिनी गोयल मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा में नारसन के छात्रों ने योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधानाचार्य इंद्रभान सिंह, डॉ. अलोक कुमार द्विवेदी और वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश शर्मा ने विचार रखे। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के प्रभारी, भाजपा नेता नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी में योग हुआ। कायाकल्प योग ट्रस्ट के अध्यक्ष योगाचार्य तिलकराम चौहान ने योग कराया। मौके पर समाजसेवी सुधीर चौधरी, बलराम माटा, डॉ. बीएल अग्रवाल मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार ने माजरा गांव में योग शिविर लगाया। यहां प्रियंका ने योग का महत्व बताया। त्यागी विकास एवं कल्याण सभा ने डीपीएस में योग कार्यक्रम किया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी, मास्टर शिवकुमार त्यागी, सतीश त्यागी, योगाचार्य अनुराधा त्यागी ने शुभारंभ किया। योगाचार्य अनुराधा त्यागी ने योगासन के लाभ बताए। इस दौरान गलवां में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

--
ग्रामीणों ने किया योग
झबरेड़ा। शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति मानकपुर के तत्वावधान में मानकपुर आदमपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों ने चीन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ भी ली गई। योगाचार्य विकास एवं आचार्य रोहताश आर्य ने योग कराया। शिविर में मास्टर मैनपाल, जगपाल आर्य, डॉ. रामपाल, अनुभव, राहुल कुमार, कुलवीर चेयरमैन व मोहित आदि मौजूद रहे।
--
छात्रों ने व्हॉट्सएप ग्रुप पर साझा कीं योग क्रियाएं
खानपुर। योग दिवस पर प्रह्लादपुर, दल्लावाला, चंद्रपुरी, माडाबेला, बालावाली, गोवर्धनपुर, मिर्जापुर, लालचंदवाला गांवों में लोगों ने योग किया। योगाचार्य अरुण कुमार एवं संजय कुमार ने योग के महत्व को बताया। वहीं नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के छात्रों ने घर पर रहकर परिजनों के साथ योग किया। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने छात्रों को ऑनलाइन योग के महत्व बताए। छात्रा शिवानी ने इस अवसर पर पोस्टर बनाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसमें मोहिनी, आंचल, पायल, विनीत, निशा, शुभम, आशु चांदीवाल आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें