एक गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंगलौर कोतवाली अंतर्गत अकबरपुर ढाढेकी गांव में शाम छह बजे के करीब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग होने की सूचना जैसे ही मंगलौर कोतवाली पुलिस को मिली तो वह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई है। इसके अलावा तीन-चार फायरिंग की आवाज भी उन्होंने सुनी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दो युवकों के बीच मारपीट हुई है। लेकिन फायरिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।