फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सेनेट्री इंस्पेक्टर बने युवक को व्यापारियों ने धरा

विज्ञापन
लक्सर में पकड़े गए फर्जी नगर पालिका के इंस्पेक्टर को पकड़कर ले जाते पीआरडी के जवान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
खुद को नगरपालिका का सेनेट्री इंस्पेक्टर बताकर कस्बे के एक युवक ने पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदारों ने वसूली कर रहे युवक को पकड़ लिया तथा इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी। पालिका प्रशासन ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ईओ ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर कस्बे के हरिद्वार रोड मोहल्ले में एक युवक ने पहुंचकर खुद को नगरपालिका में तैनात इंस्पेक्टर बताते हुए पॉलिथीन की चेकिंग करनी शुरू कर दी। जिन दुकानों में पॉलिथीन मिली, वहां से उसने 100 रुपये से लेकर 500 रुपये की वसूली करनी शुरू कर दी। युवक की हरकतों पर शक होने एक युवक ने इसकी सूचना नगर पालिका के अधिकारियों को दी। पालिका के ईओ का कहना था कि उन्होंने किसी भी कर्मचारी को पॉलिथीन को लेकर चालान काटने नहीं भेजा है। ऐसे में व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया। कुछ देर बाद नगर पालिका के कर्मचारी पीआरडी जवानों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और युवक को नगरपालिका कार्यालय में ले गए। जहां पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने युवक से पूछताछ की। युवक का कहना था कि वह नशे का आदी था तथा नशे के चलते ही उसने इस प्रकार की हरकत की है। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने बताया कि युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें