फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का किया गया था अपहरण

Wed, 14 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुर्घटना में एक युवक और किशोरी की मौत के बाद अब परिजनों ने किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को इस आशय की तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर में मंगलवार की रात एक बाइक खड़े ट्रक से टकराने के बाद सहानपुर धोबीघाट निवासी किशोरी नरगिस और ज्वालापुर निवासी युवक मोहसिन की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक ज्वालापुर निवासी असलम गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं बुधवार को किशोरी और युवक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया गया।

 इससे पहले किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों पर किशोरी को बहला फुसलाकर अपह्त करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता शमशाद ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे से किशोरी घर से लापता थी। उसे आसपास के क्षेत्रों में तलाश किया जा रहा था। तभी साढ़ू दिलदार ने सूचना दी कि भगवानपुर में एक दुर्घटना हुई है। उसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे तो किशोरी और एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी था। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल में भरती जख्मी युवक असलम पुत्र छोटा निवासी ज्वालापुर ही उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया था। इसी दौरान नशे में तेज रफ्तार से बाइक चलाते समय दुर्घटना हुई, जिसमें किशोरी की मौत हो गई। उसने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें