फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल की हत्या में जांच को पहुंची टीम

Thu, 02 Feb 2017 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ ड्यूटी में आए कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को सीआईडी के सीओ ने रुड़की पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के बैरक में 27 जुलाई 2016 को कांस्टेबल अमित चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमित चौधरी कांवड़ ड्यूटी में आया था। रात के समय खाना खाते समय उसकी हत्या की गई थी। हत्यारोपियों के रूप में साथी कांस्टेबल संजय और राजा गौतम का नाम सामने आया था। जीआरपी के चौकी प्रभारी अमित कुमार ने गंगनहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को छह माह हो चुके हैं। लेकिन अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर मृतक कांस्टेबल की पत्नी ज्योति चौधरी और परिवार के अन्य सदस्य तमाम उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।

फिलहाल मामले की जांच सीआईडी देहरादून कर रही है। बृहस्पतिवार को सीआईडी देहरादून के सीओ महेशानंद गैरोला टीम के साथ रुड़की पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी की वह बैरक देखी जहां पर अमित की गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही जीआरपी के कांस्टेबल आदि से भी पूछताछ की। गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी से भी घटना को लेकर उन्होंने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें