फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब ऑफर में उछाल, पैकेज में कंजूसी

Fri, 04 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में एक दिसंबर से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट में पिछले साल के मुकाबले जॉब ऑफर में उछाल आया है, लेकिन पैकेज में मामले में अभी पिछले साल मिले 1.80 करोड़ की बराबरी नहीं हो सकी है। अभी तक एक कंपनी ने आईआईटी के दो छात्रों को 1.30 करोड़ का सालाना पैकेज दिए जाने का ऑफर दिया है। वहीं पहले तीन दिनों में 47 देशी-विदेशी कंपनियों ने 272 छात्रों को जॉब आफर किए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों आईआईटी रुड़की में कैंपस प्लेसमेंट के लिए नामी गिरामी कंपनियां छात्रों के साक्षात्कार के लिए पहुंची हैं। इस बार आईआईटी के कंप्यूटर साइंस के दो छात्रों को गूगल ने 1.30 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है। इससे संस्थान के अधिकारी गदगद नजर आ रहे हैं। हालांकि पिछले साल ऑरेकल कंपनी की ओर से दिए गए 1.80 करोड़ के पैकेज के मुकाबले यह काफी कम है।

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया कि पहले तीन दिनों में संस्थान में 47 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंची हैं। जिन्होंने 272 से ज्यादा छात्रों को जॉब ऑफर किया है। इनमें से अभी तक गूगल की ओर से दो छात्रों को 1.30 करोड़ का पैकेज ऑफर किया गया है। इसके अलावा ऑरेकल कंपनी ने दो छात्रों को 95-95 लाख का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


भारत में नौकरी के लिए कंपनियों की ओर से 14 छात्रों को 32-32 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किए गए हैं।
पिछले साल कैंपस प्लेसमेंट के लिए यहां 225 कंपनियां पहुंची थी, जबकि इस बार 300 से ज्यादा कंपनियों के पहुंचने की संभावना है। प्लेसमेंट प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार प्लेसमेंट शुरुआती रुझान के तौर पर बेहतर है और बड़े पैकेज मिलने की उम्मीद है।

प्लेसमेंट में मेक इन इंडिया की झलक
प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया कि इस बार पिछले दो-तीन सालों में खड़ी हुए नई कंपनियों का प्लेसमेंट में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों को स्टार्ट अप कंपनी कहा जाता है। इनमें अधिकांश कंपनियां आईआईटी के छात्रों की ओर से खड़ी की गई है। जो प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की झलक प्रदान कर रही है। प्रो. पाढ़ी के अनुसार इस बार ऐसी भारतीय कंपनियों में आईआईटी के छात्रों का भी जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है।

देश में ही जॉब करने के प्रति बढ़ा रुझान
इस बार के प्लेसमेंट में यह भी देखने को मिल रहा है कि बड़ी संख्या में आईआईटी के छात्र विदेश की जगह भारत में जॉब करने की इच्छुक है। क्योंकि कई देशी विदेशी कंपनियां अपने देश में ही बेहतर वेतन और सुविधाएं प्रदान कर रही है। बताया कि अभी तक मिले 272 जॉब ऑफर में से 27 ऑफर विदेशों में नौकरी के लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें