फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने किशोरी से किया दुराचार

Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर सीआईएसएफ के एक सिपाही ने देहरादून बुलाकर अपने साथी संग उसके साथ दुराचार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने जीरो में एफआईआर दर्ज कर केस दून स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


रायसी चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (17 वर्ष) इंटर की छात्रा है। उसका कुछ समय से टाडा पट्टी भगवानपुर निवासी अंकित सैनी से प्रेमप्रंसग चल रहा था। अंकित सीआईएसएफ देहरादून में तैनात है। पीड़ित छात्रा 17 जून को अपने भाई के साथ धारीवाला गांव में अपनी बुआ के घर गई थी। 19 जून को वह हरिद्वार गई और वहां अपने प्रेमी के साथ देहरादून चली गई। छात्रा का आरोप है कि आईएसबीटी (देहरादून) के समीप अंकित ने अपने एक साथी देवेंद्र को भी अपने साथ लिया। उसके बाद दोनों उसे एक मकान में ले गए जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। उसके बाद परिजन उसे घर लेकर पहुंचे।

युवती की आपबीती सुनने के बाद परिजन मंगलवार देर रात कोतवाली लक्सर पहुंचे जहां उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि मामला देहरादून से जुड़ा होने के कारण जीरो में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी सीआईएसएफ के जवान हैं। दोनों के खिलाफ जीरो एफआईआर करने के बाद मामले को देहरादून पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें