फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात केमिकल की बदबू से कॉलोनी के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड-7 में एक अज्ञात केमिकल के रखे जाने से पूरी कॉलोनी में बदबू फैल गई है। स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित फैले इस केमिकल की शिकायत कई बार नगर पंचायत के दफ्तर में की है। इसके बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वार्ड नं-7 की एक काॅलोनी में चारों ओर केमिकल के बड़े-बड़े खुले ड्रम रखे रहते हैं। इन ड्रमों में रखे केमिकल से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। यह कॉलोनी में जगह-जगह खुले गोदाम बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं कॉलोनी में गंदे कपडे़, सड़ा-गला कचरा और एक्सपायर हुई कई तरह की अन्य वस्तुओं ने भी माहौल को बदबूदार व गंदगी भरा बनाया हुआ है।
स्थानीय रूख्साना, सकिना, अरमान, काजल, यामीन और महेंद्र सिंह ने बताया कि जब से इस कॉलोनी में रह रहे हैं उसके चंद दिनों बाद ही कुछ लोगों ने केमिकल, कबाड़ और अन्य वस्तुओं को गोदाम बनाकर यहां लाकर रख दिया है। लोगों का कहना है कि अब इन सभी की बदबू ने यहां रहना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर पंचायत लंढौरा को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया है लेकिन आज तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो वह एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सेनेटरी इंस्पेक्टर आदेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें