Iमुंडियाकी स्थित स्टील फैक्टरी में धमाके में 16 मजदूरों के बुरी तरह झुलसने का मामला
I
I
I
Iडॉक्टरों का पत्र मिलने पर दर्ज होंगे बयान, जांच में फैक्टरी की एनओसी मिलीI
मुंडियाकी स्थित स्टील फैक्टरी में धमाके में 16 मजदूरों के बुरी तरह झुलसने की जांच हर बिंदु पर चल रही है लेकिन अब तक धमाका होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में अस्पताल में उपचाराधीन मजदूर ही धमाके के राज खोलेंगे। फायर ब्रिगेड की ओर से जल्द ही बयान लेने की तैयारी की जा रही है।
मंगलौर क्षेत्र के मुंडियाकी के पास मैसर्स श्री एकान्या स्टील फैक्टरी है। करीब एक सप्ताह पूर्व रात में मजदूर भट्ठी में लोहा डाल रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ लावा और आग का गुबार ऊपर की ओर तेजी से उठा था। इसकी चपेट में आकर 16 मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। फैक्टरी प्रबंधन ने मामले को छिपाने का प्रयास किया था। साथ ही सभी मजदूरों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया था।
यूपी पुलिस को सूचना मिली थी कि उसने हरिद्वार पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी लेकिन अब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि धमाके के पीछे क्या कारण था। माना जा रहा है कि मजदूरों के सही होने पर फायर ब्रिगेड की ओर से बयान दर्ज करने पर धमाके का राज खुल पाएगा। फायर ब्रिगेड की ओर से जल्द ही सभी मजदूरों के बयान दर्ज किए जाएंगे। रुड़की अग्निशमन अधिकारी जब्बार खान ने बताया कि जांच में फैक्टरी की एनओसी होना पाया गया है। जल्द ही मजदूरों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।