फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात लक्सर के पास हुआ हादसा, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार
विज्ञापन




जीजा सुमित हरिद्वार और साला अंबाला का है रहने वाला



ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।



विकास (24) निवासी गांव बराड़ा, जिला अंबाला हरियाणा और सुमित (35) निवासी डेरा कलाल नसीरपुर उर्फ नसरतपुर सुभाषगढ़, एथल जिला हरिद्वार रिश्तेदार हैं। विकास कई महीनों से सुमित के घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी कर रहा था। बुधवार शाम दोनों बाइक से किसी काम से लक्सर आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


लक्सर स्थित बसेड़ी तिराहे पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख राहगीर घटनास्थल की तरफ दौड़े। राहगीरों को आता देख चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना परिजनों को दी।



सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जीजा सुमित की भी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


Iघर का इकलौता बेटा था सुमितI



बुधवार रात में हुए सड़क हादसे में एक घर का चिराग बुझ गया। सुभाषगढ़ गांव निवासी सुमित घर का इकलौता बेटा था। सुमित की शादी हो गई थी और एक बच्चा भी है। विकास की शादी नहीं हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से पिता तिलकराज और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें