फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नारसन ब्लॉक के प्रगणकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

Sun, 12 Apr 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन बैच संख्या 7 से 12 तक के कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


मंगलौर। तहसील रुड़की के विकासखंड नारसन में जनगणना के द्वितीय चरण के लिए गणनाकारों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण रविवार को राजा महेंद्र प्रताप पीजी कॉलेज में प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बैच संख्या सात से 12 तक के कर्मियों को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार, जनगणनाचार्ज अधिकारी नारसन यूसुफ अली ने बताया कि जनगणना कार्य को त्रुटिहीन और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित इस सत्र में प्रगणकों को डेटा संकलन, फॉर्म भरने की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने उपस्थित कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें क्षेत्र में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के कई अधिकारी और गणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। सभी प्रगणकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डेटा एकत्र करते समय पूरी सावधानी बरतें ताकि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से छूट न जाए। - यूसुफ अली, नायब तहसीलदार, जनगणनाचार्ज अधिकारी नारसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें