फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आरपीएफ ने रुड़की से ढंडेरा तक रेलवे ट्रैक खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ढंडेरा फाटक पर रेल रोको और धरना-प्रदर्शन स्थगित होने के एक दिन बाद सोमवार को सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने ट्रैक की निगरानी की। आरपीएफ ने रुड़की से ढंडेरा तक रेलवे ट्रैक को खंगाला।
विज्ञापन


ढंढेरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन नंबर 512-सी पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में 13 साल से हो रही देरी के विरोध में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने यह निर्णय प्रशासनिक अधिकारियों से शुक्रवार को वार्ता के बाद लिया है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चौकी प्रभारी कमलेश प्रसाद के अनुसार, दोनों समितियों ने ओवरब्रिज निर्माण में देरी के विरोध में रेल रोको आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। समिति की ओर से दो माह तक धरना-प्रदर्शन नहीं करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत ढंढेरा रेलवे फाटक का निरीक्षण किया गया। टीम ने रुड़की से ढंढेरा के बीच रेलवे ट्रैक की निगरानी भी की। जांच के दौरान ट्रैक पर कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई और न ही समिति से जुड़ा कोई व्यक्ति मिला। इससे रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि ढंढेरा रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण का मामला लंबे समय से लंबित है। ओवरब्रिज नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब आंदोलन स्थगित होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें