फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल उठा तो घाड़ से खादर तक बंद हुआ खनन

Mon, 09 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अफसर राज में जमकर अवैध खनन शीर्षक से छपी खबर का जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिसके बाद घाड़ से खादर तक अधिकारी हरकत में आ गए और माफिया भी बाहर नहीं निकले। जिसका असर यह हुआ कि जहां जमकर अवैध खनन हो रहा था। वहां सन्नाटा छाया रहा।

आचार संहिता लागू होने के बाद कुछ दिन अतिक्रमण पर लगाम रही। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से फिर से क्षेत्र में अवैध खनन ने जोर पकड़ लिया था। बुग्गावाला मोहंड रो नदी में हजारों बोगियों से रोजाना अवैध खनन कर स्टोन क्रशरों में सप्लाई किया जा रहा था। जबकि माना जा रहा था कि आचार संहिता लागू होने के बाद जब प्रदेश की बागडोर  प्रशासन के हाथ में होगी तो अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अमर उजाला में रविवार को अफसर राज में जमकर अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसका सोमवार को ही जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने संज्ञान लिया। जिसमें उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को पत्र भेजकर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारी को नोटिस भेजकर स्पष्टकीरण तलब करने तथा रिपोर्ट भेजे जाने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद घाड़ से खादर तक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने दिन भर छापामार कार्रवाई की लेकिन कोई खनन करता हुआ नहीं पाया गया। जहां पर एक दिन पहले बड़ी मात्रा में खनन हो रहा था। वहां पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन


घाट-घाट घूमे अफसर, नहीं मिला खनन
जिलाधिकारी के आदेश के बाद अफसरों ने दिन भर बाणगंगा नदी के घाटों पर छापामारी की। लेकिन गंगा और बाण गंगा नदी के घाट पर कहीं भी अवैध खनन होते दिखाई नहीं दिया। वहीं आमजन खनन माफिया के खिलाफ  होती कार्रवाई से खुश नजर आ रहा है।
विज्ञापन


 खानपुर क्षेत्र की गंगा नदी और बाणगंगा नदी में खनन माफिया अवैध खनन कर रायसी क्षेत्र मे बने खनन भंडारण पर खनन सामग्री बेच देता है। रविवार को क्षेत्र की बाणगंगा नदी मे जेसीबी से जमकर अवैध खनन होता रहा लेकिन कोई अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचा। सोमवार को पुलिस अधिकारी छापेमारी करने के लिए यहां पहुंचे लेकिन कहीं अवैध खनन होता नहीं पाया गया। सोमवार को खानपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पूरा दिन गंगा और बाणगंगा नदी मे छापेमारी की लेकिन देर शाम तक भी गंगा और बांणगंगा नदी मे अवैध खनन करते कोई खनन माफिया नजर नहीं आया। क्षेत्र के कुशलपाल, सत्यवीर राठी, प्रवीण गोयल आदि का कहना हैकि तीन सालों में पहली बार अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन इतना सख्त हुआ है और अवैध खनन पूरी तरह से बंद रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें