फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 600 रुपये प्रति क्विंटल हो गन्ने का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू रोड़ की पंचायत में किसानों ने उठाए गन्ना भुगतान, घटतौली और चकबंदी के मुद्दे
विज्ञापन


लिब्बरहेड़ी गांव में नहर पर पुल बनाने और गन्ना पर्चियां प्राथमिकता से जारी करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन रोड़ के प्रतिनिधिमंडल ने गांव लिब्बरहेड़ी में पंचायत का आयोजन किया। इसमें किसानों ने गन्ने का भाव जल्द घोषित करने, चीनी मिलों से बकाया भुगतान कराने, गन्ने की घटतौली रोकने और चकबंदी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाई। किसानों ने शासन-प्रशासन से गांवों की अन्य समस्याओं पर भी जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है और किसान भी मंगलौर और लक्सर चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। अब तक सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश लोहान ने सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां जारी की जाएं जिससे मिलों को भी नियमित रूप से गन्ने की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश लोहान ने कहा कि चीनी मिलों में घटतौली रोकने के लिए गन्ना विभाग की ओर से विशेष दल तैनात किया जाए। साथ ही लिब्बरहेड़ी गांव में नहर पर पुल का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने चकबंदी से संबंधित लंबित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। पंचायत में सुरेंद्र राठी, नरेंद्र, विकास, ललित राठी, नीटू, प्रवीण, सत्येंद्र, वीरेंद्र, ओमपाल, जॉनी और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें