फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एक बारिश भी नहीं झेल पाया पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास हाल ही में गड्ढे की मरम्मत के लिए किया गया पैचवर्क पहली ही बारिश में जवाब दे गया। सड़क पर बिछाई गई बजरी उखड़कर फैल गई है जिससे ये रास्ता जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर फैली बजरी के कारण कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे को भरने के बाद किए गए पैचवर्क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। कुछ दिन पूर्व पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने लगी जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों ने भी निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई है।
व्यापारी संजय कुमार, अंगद सिंह और आफताब खान ने बताया कि सड़क मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि यदि कार्य मानकों के अनुरूप किया गया होता तो पहली बारिश में सड़क की यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की दोबारा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने और सड़क पर फैली बजरी को तत्काल हटाने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें