फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सिविल लाइन से गांधी वाटिका मार्केट तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से गांधी वाटिका मार्केट के बाहर बनाए गए अवैध स्लैब और लोहे की रेलिंग को ध्वस्त कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के आदेश पर की गई कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। नगर निगम अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान भी किए और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, कर अधीक्षक एसपी गुप्ता और गिरीश सेमवाल ने किया। अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद निगम की टीम ने नेहरू स्टेडियम के सामने नहर पुल के पास फुटपाथ पर बनी अवैध झोपड़ियों को हटाकर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें