फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने विद्युत लाइन के कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में गतिमान भूमिगत विद्युत लाइन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कुंभ में विभाग के कार्य व नगर निगम में बन रहे सब स्टेशन की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


विधायक अग्रवाल ने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है और कई लोग चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को खोदी गई सड़कों को तत्काल समतल करने के निर्देश दिए। इसपर अधिकारियों ने चैंबर निर्माण के बाद सड़क को दुरुस्त करने की बात कही।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा। विधायक ने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य में लगभग 50 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। ऐसे में जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने हैं वहां संबंधित अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर लचीला व्यवहार अपनाएं ताकि कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में विद्युत रोस्टिंग नहीं होनी चाहिए और आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनता को नए विद्युत कनेक्शन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में बहुमंजिला निर्माणाधीन पार्किंग में विद्युत विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई।

इसके अलावा विधायक ने कुंभ निधि से विद्युत विभाग की ओर से प्रस्तावित कार्यों का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोई ठेकेदार लापरवाही बरतता है या निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करता है तो उसका कार्य तत्काल रुकवाकर उसे हटाने की कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, सहायक अभियंता गुरदीप सिंह, सहायक अभियंता रुपेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें