II
I
I
I
Iगैस कटर के जरिये काटा खिड़का का एक हिस्सा, पुलिस को दी तहरीर
I
I I
Iपुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे, शुक्रवार देर रात की घटना
I
Iउत्तराखंड ग्रामीण बैंक में एक बड़ी चोरी की घटना होने से टल गई। बदमाश खिड़की काटकर कैश रूम तक जा पहुंची लेकिन किसी कारण वह चोरी को अंजाम नहीं दे पाए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
I
Iलंढौरा में रुड़की-लक्सर मार्ग पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक है। शुक्रवार रात बदमाश बैंक की दीवार में लगी लोहे की खिड़की को गैस कटर से काटकर अंदर घुस गए और कैश रूम के दरवाजे को भी काट दिया। किसी कारण वह बैंक में चोरी नहीं कर पाए और फरार हो गए। शनिवार सुबह किसी ने घटना की जानकारी बैंक प्रबंधक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रबंधक व पुलिस मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मामले में बैंक प्रबंधक स्वदेश भट्ट की ओर से तहरीर दी गई है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।I