फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में बदमाशों ने उड़ाई थी नॉनवेज की दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने वाले बदमाशों ने रुड़की के जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में ठहरकर पूरी रात दावत उड़ाई। यही नहीं एक स्थानीय होटल में ऑर्डर देकर नॉनवेज भी मंगवाया था। सुबह करीब पांच बजे बदमाश पकड़े जाने के डर से गेस्ट हाउस से निकल गए थे। पुलिस जांच में ये बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

आठ जुलाई को बदमाश हरिद्वार के ज्वेलरी शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद रुड़की के जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में आकर ठहरे थे। जिला कोऑपरेटिव बैंक रुड़की के आउटसोर्स कर्मचारी हंसराज सैनी उर्फ पिंकू निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर गढी, थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर और हाल निवासी जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की की डकैती में शामिल एक बदमाश सचिन उर्फ गुड्डू के दोस्त से जान पहचान थी। हंसराज, जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी की गाड़ी का ड्राइवर है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि हंसराज के पास घटना में शामिल बदमाश के एक दोस्त का फोन आया था, जिसने कुछ लोगों को रुड़की स्थित गेस्ट हाउस में ठहराने की बात कही। इस पर वे यहां ठहरे थे। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाशों को इसकी जानकारी भी थी कि बगल में कोतवाली है और उनके पास रात गुजराने के लिए इससे सही जगह कोई नहीं होगी। क्योंकि, पुलिस भी यह अंदाजा नहीं लगा सकेगी कि बदमाश कोतवाली के बगल में ठहर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शातिर बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया और रात में घूमकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। इस बीच बदमाशों ने रुड़की के मोहल्ला सती में एक नॉनवेज होटल से नानवेज आदि मंगाकर जमकर दावत भी उड़ाई।
--
पुलिस के आने की लग गई थी भनक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गेस्ट हाउस में ठहरे बदमाश रातभर सोए नहीं थे। वह पुलिस की गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए थे। सूत्रों का कहना है कि बदमाशों को भनक लग गई थी कि पुलिस गेस्ट हाउस में कभी भी पहुंच सकती है, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, बदमाश निकल चुके थे। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों के गेस्ट हाउस से निकलने के बाद सीआईयू और दून एसटीएफ की टीम गेस्ट हाउस में पहुंची थी।
विज्ञापन

--
हंसराज को दोस्ती में दिया धोखा
हंसराज को उसके दोस्त सचिन ने कॉल कर अपने दोस्तों के साथ गेस्ट हाउस में ठहरने की बात कही थी, लेकिन उसने हंसराज को यह अहसास नहीं होने दिया कि वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आए हैं। दोस्त के विश्वास में आकर हंसराज ने उन्हें अपने कमरे में ठहरा दिया। जब हंसराज को सचिन की असलियत का पता चला तो उसे अहसास हुआ कि उसने दोस्ती में धोखा दिया है। वहीं, जिला कोऑपरेटिव बैंक रुड़की के चेयरमैन ने बताया कि हंसराज के दोस्त सचिन ने कॉल कर गेस्ट हाउस में ठहरने की बात कही थी। जिस दिन बदमाश गेस्ट हाउस में ठहरे थे, हंसराज उनके साथ गाड़ी लेकर दिल्ली गया था।
--
दरोगा ने की बारीकी से जांच
बदमाशों के जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में ठहरने का खुलासा होने के बाद रविवार को हरिद्वार के एक दरोगा मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने गेस्ट हाउस में रहने वाले कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ की। साथ ही जिस कमरे में बदमाश ठहरे थे, उसकी बारीकी से तलाशी ली और गेस्ट हाउस के सभी कमरों की छतों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें