फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दबंगों ने घर में घुसकर युवक का जबड़ा और दांत तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी वापस लेने और रास्ते के पुराने विवाद में पीरपुरा के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित इकबाल की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक इकराम और उसके परिवार से उनका पुराना रास्ता विवाद चल रहा है जिसे लेकर पहले भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष रिपोर्ट वापस लेने का भारी दबाव बना रहा था। 14 सितंबर की सुबह करीब सात बजे जब इकबाल रुड़की जा रहे थे तो रास्ते में इकराम, इकलाख, नौमान, सलमान और अनस ने उन्हें रोककर मारपीट की।
ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद आरोपी इकबाल के घर में जबरन घुस गए और उनकी पत्नी खुर्शीदा, बेटियों शबनम, शबनूर और पुत्र शोएब के साथ मारपीट की जिससे शोएब का जबड़ा टूट गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर सभी पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें